त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नमामि गंगे घाट पर गंगा आरती का आयोजन

फर्रूखाबाद, 24 मई 2025: पुण्यश्लोक लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत आज फर्रूखाबाद के नमामि गंगे घाट पर एक भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस आयोजन का संचालन भाजपा नमामि गंगे विभाग, फर्रूखाबाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा, गंगा सेवक, कैलाश सेवा संस्थान तथा गंगा समग्र के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मां गंगा की आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन मूल्यों और उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर जी के सामाजिक योगदान और गंगा संरक्षण की दिशा में चल रहे अभियानों की चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर संकल्प भी लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!