
कानपुर, कार्यालय संवाददाता:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कानपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी वर्ग के साथ संवाद स्थापित करने हेतु उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा के आवास पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और भाजपा सरकार द्वारा व्यापारिक जगत के हित में किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव व्यापारी वर्ग को सहयोग और सुरक्षा देने का कार्य किया है और आने वाले समय में भी व्यापारियों के हितों की रक्षा सर्वोपरि रहेगी।
इस अवसर पर भाजपा mlc अरुण पाठक,छेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,संत मिश्रा,सुनील बजाज ,टीकम चंद्र सेतिया सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और व्यापारी संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भाजपा नेतृत्व का स्वागत किया और व्यापार जगत की समस्याओं को साझा किया।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारिक समुदाय समाज की रीढ़ है और भाजपा सरकार ने उनके हितों की रक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी को सरल बनाने, एकल लाइसेंस प्रणाली, और व्यापार सुरक्षा की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।
मोदी जी की जन सभा में व्यापरियों को आमंत्रित किया।
मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शाम 8 बजे गंगा तट पर पहुंचकर गंगा आरती में भाग लिया। इस भव्य आयोजन में उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। आरती में शामिल होकर उन्होंने भारतीय संस्कृति और आस्था के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाया।